लाइव न्यूज़ :

सामाजिक बहिष्कार के बाद पत्नी का शव साइकिल पर ले जा रहे बुजुर्ग की पुलिस ने की मदद

By भाषा | Updated: April 29, 2021 13:11 IST

Open in App

जौनपुर (उत्तर प्रदेश), 29 अप्रैल जौनपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना में कोविड-19 के कारण दम तोड़ने वाली अपनी पत्नी का ग्रामीणों द्वारा अंतिम संस्कार करने से मना किये जाने के चलते एक बुजुर्ग को शव मजबूरन साइकिल पर लादकर ले जाना पड़ा।

सोशल मीडिया पर घटना की हृदय विदारक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में बुजुर्ग व्यक्ति साइकिल पर अपनी पत्नी का शव ले जाते दिख रहा है जो रास्ते में गिर गया। एक अन्य फोटो में महिला का शव बीच सड़क पर पड़ा हुआ और बुजुर्ग व्यक्ति सड़क के किनारे सर पकड़े बैठा हुआ दिख रहा है।

बाद में पुलिस ने बुजुर्ग की मदद की और शव को श्मशान घाट पहुंचा कर विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार कराया।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह वाकया मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में पेश आया जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग तिलकधारी की पत्नी की गत 26 अप्रैल को जिला अस्पताल में कोविड-19 संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई थी। उसके बाद शव को एंबुलेंस के जरिए उसके गांव भेजा गया था।

मड़ियाहूं के थानाध्यक्ष मुन्नालाल धुसिया ने बताया कि जैसे ही तिलकधारी की पत्नी का शव गांव पहुंचा, ग्रामीणों ने कोरोना वायरस के डर से उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद तिलकधारी ने खुद ही अंतिम संस्कार की ठानी और अपनी पत्नी के शव को साइकिल पर रखकर श्मशान घाट ले जाने की कोशिश की मगर साइकिल पर शव को ले जाना संभव नहीं था और असंतुलन की वजह से शव रास्ते में ही गिर गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और जौनपुर के राम घाट पर शव का अंतिम संस्कार कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे