लाइव न्यूज़ :

अजय माकन के इस्तीफे के बाद दिल्ली में जल्द होगा नई PCC का गठन, इन मुद्दों पर होगा ध्यान

By भाषा | Updated: January 4, 2019 19:34 IST

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुछ अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ तीन या चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है ताकि समाज के प्रमुख वर्गों को प्रदेश संगठन में शीर्ष स्तर पर प्रतिनिधित्व मिल सके।

Open in App

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफा देने के बाद अब नयी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जल्द गठित होने के आसार हैं जिसमें सामाजिक, राजनीतिक एवं क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखे जाने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुछ अन्य राज्यों की तरह दिल्ली में भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ तीन या चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है ताकि समाज के प्रमुख वर्गों को प्रदेश संगठन में शीर्ष स्तर पर प्रतिनिधित्व मिल सके।

माकन के बाद दिल्ली पीसीसी के अध्यक्ष को लेकर जिन नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं उनमें पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम प्रमुख है। उनके अलावा योगानंद शास्त्री, राजकुमार वर्मा, हारून यूसुफ और महाबल मिश्रा के नामों की भी चर्चा है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हाल के कुछ राज्यों में पीसीसी में अध्यक्ष के साथ तीन या चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं ताकि समाज के सभी वर्गों को संगठन में प्रतिनिधित्व मिले। इस बात की प्रबल संभावना है कि दिल्ली पीसीसी का यही स्वरूप हो सकता है।’’ इस बीच, ऐसी भी चर्चा है कि माकन को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में जगह दी जा सकती है और वह आगामी लोकसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं।

करीब चार वर्ष तक दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष रहने के बाद उन्होंने पद छोड़ा है।

वैसे, नए पीसीसी का गठन दिल्ली में मौजूदा राजनीतिक समीकरण और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किया जाएगा।

लंबे समय से अटकलें हैं कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है। इस लिहाज से भी नयी पीसीसी की भूमिका अहम हो सकती है।

वैसे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष रहते हुए माकन ने आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन का खुलकर विरोध किया था।

शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली की सत्ता में लगातार तीन बार सत्ता में रहने के बाद कांग्रेस की स्थिति 2013 के विधानसभा चुनाव में काफी खराब हो गई जब वह मात्र आठ सीटों पर सिमट गई।

इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव और फिर 2015 के विधानसभा चुनाव में वह दिल्ली में खाता भी नहीं खोल सकी।

टॅग्स :कांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह