लाइव न्यूज़ :

बिहार में आंकड़ों के पुनर्मिलान के बाद देश में एक दिन में संक्रमण से मौत के 2,796 मामले आए

By भाषा | Updated: December 5, 2021 11:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,895 नए मामले सामने आने से जहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,33,255 हो गई, वहीं बिहार में आंकड़ों का पुनर्मिलान किए जाने के बाद देश में एक दिन में संक्रमण से मृत्यु के 2,796 मामले सामने आने के बाद महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4,73,326 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

इससे पहले 21 जुलाई को भारत में एक दिन में संक्रमण से मृत्यु के 3,998 मामले सामने आए थे। तब महाराष्ट्र राज्य ने अपने कोविड आंकड़ों का 14वीं बार पुनर्मिलान किया था।

मंत्रालय ने बताया कि मृत्यु के 2,796 मामलों में बिहार के 2,426 मामले जोड़े गए हैं जिन्हें रविवार के आंकड़ों में शामिल किया गया। केरल में भी मृत्यु के पिछले 263 मामले शामिल किए गए हैं। इस वजह से देशभर में संक्रमितों की मृत्यु का आंकड़ा बढ़ गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, लगातार 161 दिन से देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 50,000 से कम बनी हुई है। इस समय देश में महामारी के 99,155 मरीज उपचाराधीन हैं। यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है और पिछले साल मार्च के बाद सबसे कम है। संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.35 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे की अवधि में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 819 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 0.73 प्रतिशत रही जो पिछले 62 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है।

साप्ताहिक संक्रमण दर 0.80 फीसद रही। मंत्रालय के अनुसार, यह पिछले 21 दिन से एक प्रतिशत से कम बनी हुई है। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 3,40,60,774 रोगी उबर चुके हैं, वहीं संक्रमण से मृत्यु दर बढ़कर 1.37 प्रतिशत हो गई है।

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 127.61 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?