लाइव न्यूज़ :

भारत में महामारी के बाद उद्योग जगत तथा शिक्षा जगत के बीच तालमेल बढ़ा: पीएसए विजय राघवन

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) प्रोफेसर के. विजय राघवन ने कहा कि देश में कोविड-19 महामारी के बाद उद्योग जगत और शिक्षा जगत के बीच समन्वय बढ़ गया है और अब इसे उच्चस्तर पर नये विकास तथा अनुसंधान के लिहाज से लागू करने का समय आ गया है।

राघवन ने बृहस्पतिवार को दवा क्षेत्र पर वैश्विक नवोन्मेष सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत नवोन्मेषिता के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा है और इससे न केवल देश को मदद मिलेगी बल्कि अधूरी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के नये समाधानों के लिहाज से सतत राजस्व के स्रोत भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी में उद्योग जगत और शिक्षा जगत के बीच समन्वय बढ़ गया है और भारत में इसने अच्छा प्रदर्शन किया है जिसे हम और बढ़ते देखना चाहते हैं। हमने जांच किट, टीकों, पीपीई आदि के विकास में यह देखा है।’’

राघवन ने कहा कि भारत न केवल नये रोजगारों के सृजन में नेतृत्व करेगा, बल्कि यहां तथा पूरी दुनिया में रोगों के बोझ को भी कम करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘किफायती नवोन्मेष से आगे का रास्ता निकलेगा और भारत में खोज से लेकर विकास तक नवोन्मेष श्रृंखला में उत्कृष्ट कार्य करके वैश्विक बाजारों तक आपूर्ति करने का विशेष अवसर है।’’

पीएसए ने कहा कि भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग पिछले कुछ दशकों में हमारे स्वास्थ्य तंत्र का प्रमुख पहलू बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?