लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के विरोध के बाद पार्टी के जिला कार्यालय को गुलाबी से सफेद कराया प्रशासन ने

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:13 IST

Open in App

वाराणसी 10 दिसंबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिला कांग्रेस कार्यालय की दीवारों को गुलाबी रंग में रंगवाने और पार्टी नेताओं के भारी विरोध के बीच वाराणसी विकास प्राधिकरण को दोबारा उसे सफेद करने पर मजबूर होना पड़ा है । कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इसकी जानकारी दी ।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय को गुलाबी रंग से रंगे जाने का कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध किये जाने के बाद वाराणसी विकास प्राधिकरण को बैक फुट पर आना पड़ा। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने कांग्रेस कार्यालय को 24 घण्टे के अंदर ही दुबारा गुलाबी से सफेद करा रही है।

राय ने कहा कि मैदागिन से गोदौलिया क्षेत्र के मकानों को गुलाबी रंग से रंगा जाना असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन को बिना पार्टी की अनुमति के गुलाबी रंग में रंग कर बैनर पोस्टर और बोर्ड को हटा दिया गया।

राय ने आरोप लगाया कि यह सरकार सत्ता के नशे में चूर है और इसलिये ऐसा कर रही हे।

कांग्रेस नेता ने बताया कि पार्टी ने प्रशासन को 36 घण्टे का वक्त दिया था और कहा था कि यदि सरकार कांग्रेस कार्यालय को उसके पूर्व रंग में नहीं करती है तो हम सब आंदोलन के लिए बाध्य होंगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भारी विरोध के कारण 24 घण्टे के अंदर ही इसे दोबारा सफेद किया जा रहा है।

राय ने कहा कि यह सरकार आस्था के नाम पर झूठी मार्केटिंग कर रही है, पहले मंदिर को तोड़ कर सनातनी परंपरा के साथ खिलवाड़ किया गया और अब रंग रोगन, मार्केटिंग और झूठ के प्रचार के जरिये भाजपा सरकार अपनी कुनीतियों और गलत कार्यों को छुपाना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल