लाइव न्यूज़ :

चाचा, चाची की हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:28 IST

Open in App

जयपुर, 13 अगस्त राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने चाचा और चाची की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी देवी लाल (40) ने हमीरगढ़ थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

सर्किल अधिकारी (सदर) रामचंद्र ने बताया कि आरोपी देवीलाल ने हमीरगढ़ क्षेत्र में अपने घर में सो रहे चाचा नारू कीर (65) और उनकी पत्नी कांकू (60) पर शुक्रवार सुबह धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि उसके बाद वह पुलिस थाने गया और वारदात के बारे में सूचना दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिये गये।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और बिना किसी कारण प्रत्येक पर संदेह करता था। आरोपी को शक था कि उसके जीवन में जो भी परेशानियां आ रही हैं उसके लिये उसके चाचा-चाची जिम्मेदार हैं इसलिये उसने यह कदम उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण