लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी और जयंत चौधरी की मुलाकात के बाद गठबंधन की अटकलों को रालोद और सपा ने किया खारिज

By भाषा | Updated: November 2, 2021 00:19 IST

Open in App

लखनऊ, एक नवंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी की मुलाकात के बाद कांग्रेस और रालोद के गठबंधन की अटकलों को समाजवादी पार्टी और रालोद ने खारिज कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की एक मुलाकात के निहितार्थ निकाले जाने लगे, लेकिन सपा और रालोद नेताओं ने दावा किया है कि रालोद का गठबंधन सपा के साथ ही होगा।

प्रियंका रविवार को गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली के बाद दिल्ली जाने के लिए लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पहुंची और उसी दौरान रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी दिल्ली जाने के लिए वहां पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई और दोनों एक ही विमान (छत्तीसगढ़ सरकार के विमान) से दिल्ली रवाना हुए। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और रालोद में गठबंधन के कयास लगने शुरू हो गये।

इस संदर्भ में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘वह शिष्टाचार भेंट थी, हवाई अड्डे पर हम भी थे, चुनाव घोषणा पत्र जारी करने के बाद हम वहां पहुंचे थे।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हम लोग वहां बैठे रहे, सबने चाट खायी और शिष्टाचार बातचीत हुई। हम लोगों (रालोद) का 2019 से ही सपा से गठबंधन है और बातचीत अब सीटों (के बंटवारे) पर चल रही है।’’

रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के विमान से रालोद अध्यक्ष के दिल्ली जाने के निहितार्थ के बारे में पूछे जाने पर 'पीटीआई-भाषा' से कहा, '' हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को पांच बजे के विमान से दिल्ली जाना था और अचानक हवाई अड्डे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात हो गई और दोनों लोगों ने जयंत चौधरी जी से साथ दिल्‍ली चलने का अनुरोध किया तो शिष्टाचारवश वह साथ चले गये।'' उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी से हमारे दल का वैचारिक गठबंधन है और सीटों को लेकर अंतिम दौर में बातचीत चल रही है।

इधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी और रालोद के बीच गठबंधन मुकम्मल है और उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना है।

गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। उस वक्त कांग्रेस ने 114 तथा सपा ने 311 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। सपा को 47 और कांग्रेस को सात सीटों पर जीत मिली थी। 2017 में राष्ट्रीय लोकदल ने 277 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह ने राष्ट्रीय लोकदल का गठन किया था। अजित सिंह के निधन के बाद रालोद का नेतृत्व उनके पुत्र जयंत चौधरी संभाल रहे हैं। पार्टी पहली बार जयंत की अगुवाई में कोई विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए