कोविड-19 लॉकडाउन के बाद नोएडा मेट्रो से एक दिन में सबसे अधिक 26554 यात्रियों ने किया सफर

By भाषा | Updated: November 16, 2021 22:49 IST2021-11-16T22:49:04+5:302021-11-16T22:49:04+5:30

After the Kovid-19 lockdown, the maximum number of 26,554 passengers traveled by Noida Metro in a single day. | कोविड-19 लॉकडाउन के बाद नोएडा मेट्रो से एक दिन में सबसे अधिक 26554 यात्रियों ने किया सफर

कोविड-19 लॉकडाउन के बाद नोएडा मेट्रो से एक दिन में सबसे अधिक 26554 यात्रियों ने किया सफर

नोएडा, 16 नवंबर कोरोना वायरस लॉकडाउन के पश्चात सेवाएं शुरू होने के बाद 15 नवंबर को एक दिन में सबसे ज्यादा 26,554 लोगों ने नोएडा मेट्रो रेल की एक्वा लाइन पर यात्रा की। यह जानकारी नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एनएमआरसी) के अधिकारियों ने दी।

एनएमआरसी मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन से सबसे ज्यादा 10,035 लोगों ने मेट्रो रेल की सवारी की। उन्होंने बताया कि एनएमआरसी के 10 स्टेशनों को दोनों तरफ से खोला गया है, जिनमें सेक्टर 51, सेक्टर 50, सेक्टर 76, विशेष निर्यात जोन, सेक्टर 83, सेक्टर 137, सेक्टर 142, नॉलेज पार्क- 2, परी चौक और डिपो स्टेशन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 12 अन्य स्टेशनों के दोनों ओर जल्दी खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि एनएमआरसी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मुहैया करा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: After the Kovid-19 lockdown, the maximum number of 26,554 passengers traveled by Noida Metro in a single day.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे