लाइव न्यूज़ :

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख के विकास के लिए बजट में हुई 6 गुना वृद्धि, जानें पहले कितना था बजट

By अनुराग आनंद | Updated: August 7, 2020 16:19 IST

2018-19 में 1172 करोड़ रुपए लद्दाख को विकास के लिए मिला था। अब केंद्र सरकार ने इसमें 6 गुना वृद्धि किए जाने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख क्षेत्र के विकास के लिए 2020-21 में 5,958 करोड़ रुपए दिए गए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट में लद्दाख व जम्मू कश्मीर के विकास के लिए विशेष बजट देने का ऐलान किया था।बजट में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए दिल खोल कर खर्च करने की बात कही थी।

नई दिल्ली:जम्मू कश्मीर से संबंधित संविधान के आर्टिकल 370 के समाप्त होने के बाद और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश में बदलने के बाद इन क्षेत्रों के विकास के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने पहले से अधिक पैसे भेजे हैं। मोदी सरकार के गृह मंत्रालय ने कहा कि लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश में बदलने के करीब एक साल पूरे होने वाले हैं। इसके साथ ही कहा कि लद्दाख क्षेत्र के विकास के लिए बजट में 6 गुना अधिक पैसे की वृद्धि की गई है। 

इसके साथ ही मंत्रालय ने यह भी बताया कि 2018-19 में 1172 करोड़ रुपए लद्दाख को विकास के लिए मिला था। जबकि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद इस क्षेत्र के विकास के लिए 2020-21 में 5,958 करोड़ रुपए दिए गए। 

बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये कहा था-

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट में लद्दाख व जम्मू कश्मीर के विकास के लिए विशेष बजट देने का ऐलान किया था।  सीतारमण ने 2 घंटे 40 मिनट तक बजट पेश करने के दौरान हाल ही में बने केंद्रशासित राज्य जम्मू कश्मीर और लद्दाख का भी ध्यान रखा था। बजट में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए दिल खोल कर खर्च करने की बात कही थी। सीतारमण ने ऐलान किया था कि जम्मू कश्मीर के लिए 30,757 करोड़ रुपए और लद्दाख के विकास के लिए 5,958 रुपए दिए जा रहे हैं। 

31 अक्टूबर को लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था-

मोदी सरकार ने दोबारा सत्ता में आने के बाद अगस्त में जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला आर्टिकल 370 हटा लिया था। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को 31 अक्टूबर को दो केंद्रशासित राज्यों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था।

टॅग्स :लद्दाखजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीबजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा