लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के केन्द्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहले सचिवालय स्थानांतरण को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा, जानें इसकी प्रक्रिया

By भाषा | Updated: November 2, 2019 22:26 IST

जम्मू में नवनियुक्त उपराज्यपाल जी सी मुर्मू का भी स्वागत किया जाएगा, जिन्होंने 31 अक्टूबर को श्रीनगर में राजभवन में लद्दाख के नवनियुक्त उपराज्यपाल आर के माथुर के साथ पदभार संभाला है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के बाद 31 अक्टूबर को दो केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख प्रभाव में आए।इसके तहत श्रीनगर में नागरिक सचिवालय तथा अन्य सरकारी कार्यालयों को 25-26 अक्टूबर को बंद कर दिया गया

जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के बाद सोमवार को पहली बार होने वाले सचिवालय स्थानांतरण (दरबार मूव) को लेकर जम्मू में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सचिवालय स्थानांतरण एक अर्ध-वार्षिक प्रक्रिया है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर सरकार का कामकाज छह माह श्रीनगर और छह माह जम्मू से संचालित किया जाता है।

जम्मू-कश्मीर राज्य के पुनर्गठन के बाद 31 अक्टूबर को दो केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख प्रभाव में आए। इसके यह पहला सचिवालय स्थानांतरण है। इसके तहत श्रीनगर में नागरिक सचिवालय तथा अन्य सरकारी कार्यालयों को 25-26 अक्टूबर को बंद कर दिया गया और अब वह चार नवंबर को यहां राजभवन के साथ खोले जाएंगे।

वहीं, जम्मू में नवनियुक्त उपराज्यपाल जी सी मुर्मू का भी स्वागत किया जाएगा, जिन्होंने 31 अक्टूबर को श्रीनगर में राजभवन में लद्दाख के नवनियुक्त उपराज्यपाल आर के माथुर के साथ पदभार संभाला है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नागरिक सचिवालय, राजभवन और अन्य प्रतिष्ठानों के साथ-साथ उन इलाकों के भीतर और बाहर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किये गए हैं, जहां सरकारी कर्मचारी रहने जा रहे हैं। इसके तहत सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों को भी चालू किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं