लाइव न्यूज़ :

मोहन भागवत की खराब कोरोना प्रबंधन पर खरी-खरी, बोले- पहली लहर के बाद गफलत में आए, इसलिए बने ऐसे हालात

By भाषा | Updated: May 16, 2021 11:09 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि कोरोना की पहली लहर के बाद सरकार और लोग भी लापरवाही बरतने लगे थे जबकि डॉक्टर और विशेषज्ञ लगातार संकेत दे रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना पर डाक्टरों दे रहे थे संकेत लेकिन पहली लहर के बाद सरकार, प्रशासन और जनता गफलत में आए: भागवतमोहन भागवत ने कहा- इस चुनौतीपूर्ण समय में एक दूसरे पर अंगुली उठाने की बजाए हमें एकजुट रहना होगा

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने लोगों से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एकजुट और सकारात्मक बने रहने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस की पहली लहर के बाद सरकार, प्रशासन और जनता की गफलत के कारण वर्तमान स्थिति का सामना करना पड़ रहा है ।

‘‘पोजिटिविटी अनलिमिटेड’’ व्याख्यान श्रृंखला को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, ‘‘इस चुनौतीपूर्ण समय में एक दूसरे पर अंगुली उठाने की बजाए हमें एकजुट रहना होगा और एक टीम की तरह कार्य करना होगा ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस परिस्थिति का सामना कर रहे हैं क्योंकि सरकार, प्रशासन और जनता, सभी कोविड की पहली लहर के बाद गफलत में आ गए थे, जबकि डाक्टरों द्वारा संकेत दिये जा रहे थे । ’’

सरसंघचालक ने कहा कि अब तीसरी लहर की बात हो रही है । ‘‘लेकिन हमें डरना नहीं है । हम चट्टान की तरह एकजुट रहेंगे ।’’

भागवत ने कहा कि सभी को सकारात्मक रहना होगा और मौजूदा परिस्थिति में स्वयं को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए सावधानियां बरतनी होंगी । उन्होंने कहा कि यह एक दूसरे पर अंगुली उठाने का उपयुक्त समय नहीं है और वर्तमान परिस्थितियों में तर्कहीन बयान देने से बचना चाहिए ।

भागवत ने कोरोना वायरस संक्रमण के संदर्भ में कहा, ‘‘जब वि‍पत्‍त‍ि आती है तो भारत के लोग जानते हैं कि सामने जो संकट है, उसे चुनौती मानकर संकल्‍प के साथ लड़ना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोग जानते हैं कि यह (संकट) हमें डरा नहीं सकता। हमें जीतना है। जब तक जीत न जाएं तब तक लड़ना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘थोड़ा सी गफलत हुई। शासन-प्रशासन और लोग..सभी गफलत में आ गए, इसल‍िए यह (संकट) आया।’’

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि सब लोग परस्पर एक टीम बन कर काम करेंगे तो सामूहिकता के बल पर हम अपनी और समाज की गति बढ़ा सकते हैं। इस समय अपने सारे मतभेद भुलाकर हमें एक साथ मिलकर काम करना होगा।

मोहन भागवत ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय इंग्लैंड की स्थिति का जिक्र किया, जब ऐसा लग रहा था कि सब कुछ उसके वितरीत जा रहा है ।

भागवत ने तब के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल को उद्धृत किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘‘इस कार्यालय में कोई निराशावादी नहीं है, हमें हार की संभावना में कोई रूचि नहीं है, इसका कोई अस्तित्व नहीं है । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे ही इस परिस्थिति में हमें साहस नहीं छोड़ना है । हमें संकल्पबद्ध रहना है।’’

सरसंघचालक ने कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति के कारण अर्थव्यवस्था, रोजगार, शिक्षा आदि पर गहरा प्रभाव पड़ा है। आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था पर और असर पड़ सकता है, इसलिए इसकी तैयारी हमें अभी से करनी होगी।

उन्होंने कहा कि भविष्य की इन चुनौतियों की चर्चा से घबराना नहीं है बल्कि ये चर्चा इसलिए जरूरी है ताकि हम आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए समय रहते तैयारी कर सकें।

भागवत ने इकबाल की पंक्तियां ‘‘कुछ बात है क‍ि हस्‍ती म‍िटती नहीं हमारी....’’ उद्धृत की और कहा कि महामारी (वायरस) छुपा होगा, रूप बदलने वाला होगा...फिर हम जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि मन अगर थक गया, तो दिक्कत होगी। जैसे सांप के सामने चूहा अपने बचाव के लि‍ए कुछ नहीं करता। ऐसा नहीं होने देना है।

उन्होंने कहा कि यह हमारे धैर्य की परीक्षा है। भागवत ने कहा कि यश-अपयश का खेल चलता है और सफलता अंत‍िम नहीं है। उन्होंने कहा कि आघातों को पचाकर धैर्य की प्राप्‍त‍ि तक सतत प्रयास के साथ, संकल्‍प के साथ आगे बढ़ें तो हम जीतेंगे और यह नि‍श्‍च‍ित है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमोहन भागवतआरएसएसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?