लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में भीषण गर्मी के बाद मौसम का मिजाज बदला, क​ई हिस्सों में बारिश

By भाषा | Updated: June 10, 2018 19:48 IST

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ मध्यम से हल्की बारिश दर्ज की गई।

Open in App

जयपुर, 10 जून: राजस्थान के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश के बाद अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ मध्यम से हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं भरतपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। धौलपुर में 7 सेंटीमीटर, सैपंउ, समरथपुरा, किशनगढ में 6-6 सेंटीमीटर,, टोडारायसिंह, तारानगर, बाडी में 4-4 सेंटीमीटर, बामनवास, राजाखेडा, भरतपुर, सांभर, सवाईमाधोपुर, खेमा में 3-3 सेंटीमीटर, फुलेरा, फतेहपुर, किशनगढवास, डीग, रतनगढ, पीलीभीत में 2-2 सेंटीमीटर और अन्य स्थानों पर 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि आज सुबह से शाम तक चूरू में 4.1 मिलीमीटर, और कोटा 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि जैसलमेर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस, बाडमेर 40.9,बीकानेर 40.6,अजमेर 40.4, जोधपुर 40, कोटा 39.9,श्रीगंगानगर 39.8,डबोक 38.4, जयपुर 38, पिलानी 35.8 और चूरू 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी भागों के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

टॅग्स :राजस्थानमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है