लाइव न्यूज़ :

चुनाव बाद हिंसा की जांच के लिए केंद्रीय टीम पश्चिम बंगाल पहुंची

By भाषा | Updated: May 6, 2021 16:46 IST

Open in App

कोलकाता, छह मई केंद्रीय गृह मंत्रालय की चार सदस्य तथ्यान्वेषी टीम बृहस्पतिवार को यहां पहुंच गई। टीम को पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के कारण की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव की अगुवाई में, टीम ने राज्य सचिवालय का दौरा किया और गृह सचिव तथा पुलिस महानिदेशक से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि टीम जमीनी हालात का आकलन करेगी और शहर के कई इलाकों के साथ-साथ दक्षिण 24 परगना, गदखाली, सुंदरबन और जग्गदल का दौरा कर सकती है।

मंत्रालय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार को चुनाव बाद हिंसा को लेकर विस्तृत रिपोर्ट देने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बिना समय गंवाए जरूरी उपाय करने के लिए एक संक्षिप्त स्मरण भेजा था।

इसने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से भी राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर एक रिपोर्ट देने को कहा है, खासकर दो मई को चुनाव परिणामों के बाद हुई हिंसा पर।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में चुनाव बाद भड़की हिंसा में 16 लोगों की मौत हो गई।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी समर्थित गुंडों ने उसके कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी, महिला सदस्यों पर हमला किया है और घरों में तोड़फोड़ की तथा दुकानों में लूटपाट की।

आरोपों को खारिज करते हुए, बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि उन इलाकों में हिंसा और झड़पें हुई हैं, जहां विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक फिरहाद हकीम ने कोविड-19 टीका भेजने के बजाय टीम भेजने पर केंद्र पर प्रहार किया है।

उन्होंने कहा, “उन्हें पहले टीके भेजना चाहिए, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिम्मेदारी है। हमें दुख है कि कुछ लोगों की मौत हो गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?