लाइव न्यूज़ :

एससी/एसटी कोष धोखाधड़ी के खुलासे के बाद केरल के मंत्री ने लगाया धमकी मिलने का आरोप

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 जुलाई केरल के देवस्वओम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री के राधाकृष्णन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण कोष के 'घोटाले' के खुलासा के बाद उन्हें धमकी भरे फोन आए हैं।

मंत्री ने दावा किया कि एक व्यक्ति ने हाल ही में कार्यालय में कई बार फोन कर धमकी दी।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि इस तरह के कदाचार में लिप्त लोगों की बहुत दूर तक नजर हो सकती है। "ऐसे धोखेबाज अब बहुत दुखी हैं क्योंकि उन्हें एहसास हो गया है कि हम गरीब लोगों से धोखाधड़ी का समर्थन नहीं करेंगे।

राधाकृष्णन ने कहा कि उसके बाद, ऐसे धोखेबाजों में से एक ने कार्यालय में फोन किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और मुझे धमकी दी। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस तरह की धमकियों के आगे नहीं झुकेंगे।

बाद में, मंत्री के कार्यालय ने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों के पास पहले ही शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

राधाकृष्णन ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि सरकार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लोगों के कल्याण के लिए धन के कथित गबन में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी।

जांचकर्ताओं ने हाल ही में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए निर्धारित धन के गबन में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की है।

केरल भाजपा के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ माकपा के नेताओं ने राज्य में अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए केंद्र द्वारा स्थानीय स्व-शासी निकायों को दिए गए धन को लेकर पार्टी सदस्यों द्वारा की गई हेराफेरी पर अपनी आंखें मूंद ली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल