डेल्टा प्लस संक्रमित रोगी का पता चलने के बाद ओडिशा सरकार ने विशेषज्ञों के दल को अध्ययन के लिए भेजा

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:56 IST2021-06-26T20:56:49+5:302021-06-26T20:56:49+5:30

After the detection of Delta Plus infected patient, Odisha government sent a team of experts for study. | डेल्टा प्लस संक्रमित रोगी का पता चलने के बाद ओडिशा सरकार ने विशेषज्ञों के दल को अध्ययन के लिए भेजा

डेल्टा प्लस संक्रमित रोगी का पता चलने के बाद ओडिशा सरकार ने विशेषज्ञों के दल को अध्ययन के लिए भेजा

भुवनेश्वर, 26 जून ओडिशा में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप का एक मामला सामने आने के एक दिन बाद ओडिशा सरकार ने शनिवार को महामारी विशेषज्ञों के एक दल को देवगढ़ जिले में भेजा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस) डॉ बिजय महापात्र ने कहा कि जिस रोगी में सार्स-सीओवी-2 के डेल्टा प्लस स्वरूप का पता चला है उसकी हालत स्थिर है और उसे सेहत संबंधी कोई जटिलता नहीं है। छह सप्ताह की अस्वस्थता के बाद विज्ञानियों का दल मरीज की सेहत संबंधी स्थिति का अध्ययन करेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया है और उनके टीकाकरण के स्तर का भी सत्यापन किया जाएगा।

डीएचएस ने कहा कि देवगढ़ में डेल्टा प्लस वायरस से संक्रमित मिले व्यक्ति ने 30 मार्च को टीके की पहली खुराक ली थी। वह अप्रैल में संक्रमित हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: After the detection of Delta Plus infected patient, Odisha government sent a team of experts for study.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे