लाइव न्यूज़ :

बरोदा उपचुनाव में हार के बाद भाजपा-जजपा में अविश्वास सामने आया: दीपेंद्र हुड्डा

By भाषा | Updated: November 18, 2020 19:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 नवंबर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को दावा किया कि हरियाणा में सत्तारूढ़ गठबंधन के बरोदा उपुचनाव में हारने के बाद भाजपा और जजपा के बीच ‘‘अविश्वास’’ सामने आ गया है।

राज्यसभा सदस्य ने यह भी कहा कि राज्य में एक साल पुरानी भाजपा-जजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र दीपेंद्र ने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच अविश्वास की दरार स्पष्ट देखी जा सकती है और ‘‘यह सिर्फ समय की बात है कि यह हिलती हुई इमारत गिर जाएगी...उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद गठबंधन सहयोगियों के बीच अविश्वास की दरार सामने आ गई है और मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर यह कहना पड़ा कि उपचुनाव में भाजपा को जजपा के वोट नहीं मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं