लाइव न्यूज़ :

युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 29, 2021 16:46 IST

Open in App

जयपुर, 29 नवंबर अलवर जिले में पुलिस हिरासत से छोड़े जाने के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की मौत के लिए पुलिस वालों को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके परिजनों ने आज प्रदर्शन किया।

अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरों के एक गिरोह ने इलाके में डेरा डाल रखा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार रात खोज अभियान चलाया गया और 43 लोगों को पकड़ा गया। इनमें से एक अमर सिंह की बाद में घर जाने के बाद मौत हो गई।

उन्होंने बताया, ‘‘पकड़े गए लोगों के नाम और पते दर्ज करने के बाद उन्हें घर जाने दिया गया। उनमें से एक अमर सिंह को उसके परिवार वाले रविवार को अस्पताल लेकर गए जहां बीती रात उसे मृत घोषित किया गया। उसके परिवार वाले अब पुलिस को मौत का दोषी ठहरा रहे हैं।’’

पुलिस अधीक्षक के अनुसार युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पुलिस हिरासत में मौत का मामला नहीं है। वहीं युवक के परिजनों व रिश्तेदारों ने नेब थाने के समक्ष प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये