लाइव न्यूज़ :

कैदी की मौत के बाद जौनपुर जेल में उत्पात, आगजनी तोड़फोड़

By भाषा | Updated: June 4, 2021 20:44 IST

Open in App

जौनपुर (उप्र) चार जून जौनपुर जिला जेल में बंद सज़ायाफ्ता कैदी की बीमारी के चलते मौत हो गई जिसकी खबर लगते ही शुक्रवार को आक्रोशित कैदियों ने जेल अस्पताल में तोड़फोड़ करने के बाद उत्पात मचाया और रसोईघर में आग लगा दी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्थिति को काबू में करने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कैदियों द्वारा की जा रही पत्थर बाज़ी के कारण पुलिस ने दर्जनों आँसू गैस के गोले छोड़े तब जाकर स्थिति काबू में आ सकी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया, “रामपुर थाना क्षेत्र के बानीडीह गांव का निवासी बागीश मिश्र उर्फ सरपंच को बीती छह जनवरी को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सज़ा हुई थी। वह मधुमेह और रक्‍तचाप का मरीज था और बृहस्‍पतिवार की रात उसकी हालत खराब हो गई। जेल प्रशासन ने उसे पहले जेल के अस्पताल में भर्ती किया था और आज उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।''

कैदियों ने बागीश की मौत की सूचना के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगा कर पथराव करने के साथ उत्पात मचाना शुरू कर दिया और जेल में तोड़फोड़ करने लगे। इस बीच किसी कैदी ने जेल के रसोई घर मे आग लगा दी।

जिलाधिकारी ने बताया, “स्थिति को काबू में रखने के लिए आँसू गैस के गोले भी छोड़े गए। जेल में लगभग 1000 कैदी बन्द है। स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। तोड़फोड़ और आगजनी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। मृतक कैदी के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।”

उधर परिवार वालों ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण बागीश की मौत हुई क्‍योंकि समय रहते अगर इलाज हो जाता तो उसकी जान बच सकती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए