लाइव न्यूज़ :

मायावती की मां के निधन के बाद सोनिया, राहुल ने उनसे बात की

By भाषा | Updated: November 14, 2021 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती से फोन पर बात की और उनकी मां रामरती के निधन पर शोक-संवेदना प्रकट की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के यहां 3, त्यागराज मार्ग स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी शोक-संवेदना प्रकट की।

मायावती से मुलाकात के समय प्रियंका गांधी के साथ राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा भी थे।

रामरती का निधन शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में हो गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। बसपा द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। उनकी उम्र 92 वर्ष थी।

सोनिया और राहुल ने मायावती से फोन पर बात की और उनकी मां के निधन पर शोक प्रकट किया। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी ने मायावती की मां के निधन पर उन्हें शोक संदेश लिखकर भी भेजा।

करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभुदयाल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?