लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल विस्टा एवेन्यू: गणतंत्र दिवस परेड अगले साल नए राजपथ पर, नवंबर तक काम पूरा होने की उम्मीद

By वैशाली कुमारी | Updated: July 17, 2021 11:23 IST

अधिकारियों का कहना है कि, राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक फैले सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का निर्माण कार्य इस नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। 

Open in App
ठळक मुद्देसेंट्रल विस्टा एवेन्यू का निर्माण इस साल नवंबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद हैऐसे में नए राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड 2022 में नजर आएगी

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड अगले साल नवनिर्मित राजपथ पर आयोजित की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक फैले सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का निर्माण कार्य इस नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि, नागरिकों को एक ऐसा अवसर मिलेगा जिस पर उन्हें गर्व होगा। 

केंद्रीय विस्टा एवेन्यू परियोजना के चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव, मंत्रालय और सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों, ठेकेदार और वास्तुकार बिमल पटेल के साथ बैठक की। 

पूरी ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि, "अब तक की प्रगति संतोषजनक और समय पर है। नागरिकों को एक ऐसा एवेन्यू मिलेगा जिस पर उन्हें गर्व होगा"।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि राजपथ पुनर्विकास परियोजना में बड़े पैमाने पर पत्थर का काम, अंडरपास का निर्माण, भूमिगत सुविधाएं ब्लॉक और बागवानी कार्य और पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह शामिल भी है। इसके साथ ही, "कृत्रिम तालाबों पर 12 पुल बन रहे हैं। राजपथ पर आने वाले लोगों को एक अद्भुत अनुभव होगा। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास नवंबर तक पूरा हो जाएगा और अगले साल गणतंत्र दिवस परेड नव निर्मित राजपथ पर होगी।"।

इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म शापूरजी पल्लोनजी एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में इस परियोजना पर काम कर रही है। 

सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत प्रमुख रूप से एक नया त्रिकोणीय संसद भवन, एक केंद्रीय सचिवालय, राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का सुधार, नए प्रधानमंत्री आवास और उपराष्ट्रपति आवास शामिल है।

टॅग्स :दिल्लीगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?