लाइव न्यूज़ :

कोविड के मामले बेतहाशा बढ़ने के बाद, मुंबई से भी अधिक प्रभावित हुई दिल्ली

By भाषा | Updated: April 15, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की चौथी लहर का सामना कर रही दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 17,000 से अधिक मामले सामने आने के बाद यह सबसे ज्यादा प्रभावित शहर बन गया है। रोजाना के नये मामलों के लिहाज से इसने आर्थिक राजधानी मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में अब तक एक दिन में सर्वाधिक 11,163 मामले चार अप्रैल को दर्ज किए गए थे।

बुधवार को, बेंगलुरु में संक्रमण के 8,155 और चेन्नई में 2,564 मामले सामने आए जो शहर के रोजाना के अब तक के मामलों में सबसे ज्यादा है। पुणे में वैश्विक महामारी शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा 12,494 मामले चार अप्रैल को दर्ज हुए थे।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 17,282 नये मामले सामने आए थे जो कोरोना वायरस प्रकोप शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा है जबकि 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

इस तरह से रोज के मामलों के लिहाज से दिल्ली बड़े अंतर के साथ मुंबई से ऊपर आ गई है।

मामलों के अभूतपूर्व बढ़ने से खासकर पिछले कुछ दिनों में, चिकित्सक और चिकित्सीय विशेषज्ञ भी चकरा गए हैं। इनमें से कुछ मान रहे हैं कि वायरस के रूप में परिवर्तन हुआ है और उन्होंने इसके कई प्रकार होने की कल्पना भी की है जिनमें से कुछ प्रकार अन्य की तुलना में बहुत ज्यादा संक्रामक बताए जा रहे हैं।

यहां अपोलो अस्पताल में वरिष्ठ कंसल्टेंट सुरनजीत चटर्जी ने कहा, “ शहर में पूरी तरह अफरा-तफरी मची हुई है, जवान हो या बूढ़े, टीका लगा हो या न लगा हो, वायरस सबको प्रभावित कर रहा है। दिल्ली की स्थिति डरावनी है।”

बुधवार के बुलेटिन के मुताबिक, 104 और मरीजों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 11,540 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के यह नये मामले मंगलवार को हुई रिकॉर्ड 1.08 लाख जांचों में सामने आए जिसके बाद संक्रमण की दर 15.92 प्रतिशत हो गई जो अब तक की सबसे अधिक दर है।

दिल्ली में वैश्विक महामारी की तीसरी लहर तक एक दिन के सर्वाधिक मामले 8,593 थे जो 11 नवंबर, 2020 को दर्ज किए गए थे जबकि 18 नवंबर को कोविड-19 से अब तक की सबसे ज्यादा 131 मौतें हुईं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित