लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव के बाद गुजरात विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 112 हुई, कांग्रेस के पास 65 सीटें

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो मई मोरवा हदाफ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत के साथ ही गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के विधायकों की संख्या बढ़कर 112 हो गयी है।

वहीं दूसरी ओर, दिसंबर 2017 के चुनाव में 182 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के सदस्यों की संख्या कम होकर 65 रह गयी है।

राज्य में 2017 के चुनाव में 99 सीटें जीतने वाली भाजपा के सदस्यों की संख्या उपचुनावों में जीत के कारण बढ़कर 112 हो गयी है। राज्य में ज्यादातर सीटों पर उपचुनाव कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण हुए हैं।

विधानसभा में छोटू वसावा भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के पास दो सीटें, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पास एक सीट और एक सीट निर्दलीय जिग्नेश मेवानी के पास है।

गौरतलब है कि गुजरात उच्च न्यायालय ने गलत नामांकन पत्र दाखिल करने के मामले में द्वारका सीट से विधायक पबुभा माणेक का निर्वाचन रद्द कर दिया था। मामला फिलहाल उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

पंचमहल जिले के मोरवा हदाफ (सु) सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की निमिशा सुथार ने कांग्रेस के सुरेश कटारा को 45,649 वोटों के अंतर से हराया है।

अमान्य जाति प्रमाणपत्र देने को लेकर निर्दलीय विधायक भूपेन्द्रसिंह खांट के निर्वाचन को मई 2019 में रद्द कर दिया गया था। इस कारण सीट पर रिक्त हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे