लाइव न्यूज़ :

किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला के बाद राहुल गांधी बोले- RSS का सामना मिलकर करेंगे, तीनों कृषि कानून वापस कराके दम लेंगे

By भाषा | Updated: April 3, 2021 12:40 IST

किसान नेता राकेश टिकैत की गाड़ियों के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले में कुछ लोगों ने कथित रूप से पत्थर फेंके थे। अब इस घटना के बाद राहुल गांधी ने संघ व भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस 'हमले' की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।राहुल गांधी ने कहा कि संघ का सामना संग मिलकर करेंगे और तीनों कृषि विरोधी कानून वापस कराके ही दम लेंगे।

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान नेता राकेश टिकैत के वाहन पर कथित तौर पर हुए हमले की पृष्ठभूमि में शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हमला करना सिखाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सब मिलकर संघ का सामना करेंगे और तीनों ‘कृषि विरोधी कानूनों’ को वापस कराके दम लेंगे।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘उनका संघ हमला करना सिखाता है, अहिंसक सत्याग्रह किसान को निडर बनाता है। संघ का सामना संग मिलकर करेंगे- तीनों कृषि व देश विरोधी क़ानून वापस कराके ही दम लेंगे!’’

गौरतलब है कि किसान नेता राकेश टिकैत की गाड़ियों के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले में कुछ लोगों ने कथित रूप से पत्थर फेंके। बता दें कि घटना में किसी को चोट तो नहीं लगी लेकिन टिकैत की कार का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस 'हमले' की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बहरोड़ के ततारपुर चौराहे पर हुई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक छात्र नेता सहित चार लोगों केा हिरासत में लिया गया है। भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोग भाजपा से सम्बद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े हैं। यूनियन ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे भाजपा है।

राकेश टिकैत ने शुक्रवार को अलवर में दो किसान रैलियों को संबोधित किया। भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने बताया कि जिस वाहन को निशाना बनाया गया था उसमें टिकैत मौजूद नहीं थे।

टॅग्स :राकेश टिकैतअलवरअशोक गहलोतराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है