लाइव न्यूज़ :

अंडमान में संक्रमण के 74 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,949 हुई

By भाषा | Updated: May 1, 2021 11:34 IST

Open in App

पोर्ट ब्लयेर, एक मई अंडमान-निकोबार द्वीप में कोविड-19 संक्रमण के 74 नए मामले सामने आने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,949 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि संक्रमण के जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 10 लोग यात्रा करके लौटे हैं और 64 लोगों का पता संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान चला।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 67 बनी हुई है। इस अवधि में 58 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं और स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,701 हो गई है।

केंद्र शासित प्रदेश में इस समय 181 उपचाराधीन मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण अंडमान जिले के कम से कम 10 क्षेत्रों को निरुद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है।

रात्रि कर्फ्यू लगाने के अलावा जिला प्रशासन ने रविवार से आवश्यक सामग्री की बिक्री करने वाली दुकानों को छोड़कर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया है।

केंद्र शासित प्रदेश में टीके की 1,08,597 खुराक लगाई जा चुकी है, जिनमें से 13,507 लोगों को दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं। अंडमान-निकोबार प्रशासन में अब तक 3,70,896 नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए