लाइव न्यूज़ :

दामाद की गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा: कानून से ऊपर कोई नहीं

By भाषा | Updated: January 14, 2021 12:17 IST

Open in App

मुंबई, 14 जनवरी महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक, जिनके दामाद को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया है, ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और कानून को बिना किसी भेदभाव के लागू किया जाना चाहिए।

ट्विटर पर एक पोस्ट में, राकांपा नेता ने किसी घटना का उल्लेख किए बिना कहा कि कानून अपना काम करेगा और न्याय होगा।

मलिक के दामाद समीर खान को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को यहां ड्रग्स से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है।

सूत्रों ने पहले बताया कि एनसीबी को खान और ड्रग्स मामले के एक आरोपी के बीच 20,000 रुपये के कथित ऑनलाइन लेन-देन का पता चला था। इस मामले में ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी और दो अन्य को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था।

मलिक ने ट्वीट कर कहा, "कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और इसे बिना किसी भेदभाव के लागू किया जाना चाहिए। कानून अपना काम करेगा और न्याय होगा।"

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा, ‘‘मैं न्यायपालिका का सम्मान करता हूं और उसमें विश्वास रखता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?