लाइव न्यूज़ :

मराठा के लिए विकास प्राधिकरण की घोषणा के बाद लिंगायतों ने भी कुछ ऐसी ही मांग उठायी

By भाषा | Updated: November 16, 2020 22:11 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 नवंबर उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी की अगुवाई में मंत्रियों एवं लिंगायत विधायकों के एक समूह ने सोमवार को वीर शैव-लिंगायत विकास निगम (वीएलडीसी) की स्थापना पर जोर दिया।

इससे पहले मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने हाल ही में मराठा विकास प्राधिकरण (एमडीए) के गठन की घोषणा की थी।

इस निर्णय को राजनीतिक गलियारे में महाराष्ट्र से सटे बीदर जिले के बसाव कल्याण विधानसभा क्षेत्र में मराठों की अच्छी खासी तादाद को आकर्षित करने के माध्यम के रूप में देखा जा रहा है।

हाल ही में कोविड-19 से कांग्रेस विधायक बी नारायण राव की मौत हो जाने के बाद बसाव कल्याण में विधानसभा उपचुनाव होने वाला है।

मंत्रियों-- वी सोमन्ना और बी सी पाटिल एवं वीरशैव लिंगायत समुदाय के राजनीतिक रूप से प्रभावशाली कुछ भाजपा विधायकों के संग सावदी ने येदियुरप्पा से मुलाकार की और उनके सामने वीएलडीसी की स्थापना की मांग रखी। येदियुरप्पा भी इसी समुदाय से आते हैं।

बाद में सावदी ने संवाददाताओं से कहा कि लंबे समय से संतों समेत लोग वीएलडीसी की मांग करते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ आज हमने वीएलडीसी के गठन की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी। उन्होंने इस मांग पर सोचने के लिए समय मांगा है।’’

पाटिल ने कहा कि कर्नाटक में यह समुदाय 17 फीसद है और उसने राज्य में अहम योगदान दिया है । उनका कहना था कि इस समुदाय में अच्छी खासी संख्या गरीब लोगों की है, जिनके फायदे के लिए वीएलडीसी स्थापित किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे