लाइव न्यूज़ :

सर्जरी के बाद पुरुष को बनाया महिला नर्तकी, कमाई लेकर भागा साथी

By भाषा | Updated: October 22, 2021 22:00 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र) 22 अक्टूबर गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र में एक ढोलक वादक ने गोला क्षेत्र के एक पुरुष नर्तक को सर्जरी के बाद महिला बना दिया और कुछ समय तक उसे पत्नी के रूप में साथ रखने के बाद उसकी पूरी कमाई का पैसा लेकर फरार हो गया।

पीड़िता की लिखित शिकायत पर गोला पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को ढोलक वादक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक शिकायतकर्ता पहले गोरखपुर जिले के गोला बाजार में डीजे नर्तक था, जून 2020 में उसकी (नर्तक की) मुलाकात उरुवा के एक ढोलक वादक मोहम्मद मुमताज अहमद से हुई और दिल्ली में ज्यादा पैसे दिलाने के बहाने वह उसको साथ ले गया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि दिल्ली में मुमताज अहमद ने उसे खाने में कुछ दिया और उसके बेहोश होने के बाद वह उसे अस्पताल ले गया, जब उसे होश आया तो उसने पाया कि उसका लिंग बदल दिया गया है और वह औरत बन गया है। आरोप के अनुसार इसके बाद मुमताज ने उसे दिल्ली में नचाया और सारी कमाई रख ली। कुछ समय दिल्ली में एक जोड़े के रूप में रहने के बाद वे गोरखपुर लौट आए।

शिकायत के अनुसार जब नर्तकी मुमताज के गाँव गई तो उसने पाया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी थे। जब उसने मुमताज के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की, तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। नर्तकी ने आरोप लगाया है कि रात में उसके सोने के दौरान मुमताज अपनी पत्‍नी और बच्‍चों के साथ 10 लाख रुपये नकद, चार लाख रुपये के गहने लेकर भाग गया।

गोला के थानाध्‍यक्ष (एसएचओ) धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ''शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादंस,एससी / एसटी अधिनियम, मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की खोज शुरू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह