लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी सिमकार्ड के लिए अब भी किया जा रहा आधार का इस्तेमाल 

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 26, 2018 09:36 IST

Telecom Companies still using eKYC Aadhaar: डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम (DoT) ने इसके लिए फिलहाल कोई निर्देश नहीं जारी किया है, जिसकी वजह से वह ई-केवाईसी आधार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Open in App

आधार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी देश की कई नामी और चर्चित  टेलिकॉम कंपनियां सिमकार्ड के लिए ई-केवाईसी के रूप में अब भी आधार का इस्तेमाल कर रही है। कई टेलिकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि ई-केवाईसी या आधार के बायोमीट्रिक की सुविधा का अब भी किया जा रहा है। 

उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा करने में सिर्फ एक ही फायदा है कि इसमें ज्यादा समय नहीं लगता और कागजी काम का पूरा वक्त बच जाता है। जिसके बाद ग्राहकों को आसानी से सिमकार्ड मिल जाता है। 

डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम (DoT) को कोई निर्देश नहीं

डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम (DoT) ने इसके लिए फिलहाल कोई निर्देश नहीं जारी किया है, जिसकी वजह से वह ई-केवाईसी आधार का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी साफ किया है कि जब तक डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम (DoT) से इसके लिए कोई एडवाजरी जारी नहीं की जाएगी तब तक वह ई-केवाईसी आधार का इस्तेमाल करते रहेंगे। 

टेलिकॉम कंपनियां आधार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दायरे से बाहर हो सकती है

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( UIDAI) के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, टेलिकॉम कंपनियां इस सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दायरे से बाहर हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में पहले ही बता दिया था। इसके साथ ही यह सलाह भी दी थी कि इस मामले पर जल्द ही कोई कदम उठाने की जरूरत है। 

सुप्रीम कोर्ट ने दी लिखित जानकारी

एक अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने टेलिकॉम कंपनियों  को लिखित में यह बताया था कि आधार ई-केवाईसी का इस्तेमाल सिमकार्ड या मोबाइल वेरिफाई करने के लिए नहीं दिया जाएगा। 

टॅग्स :आधार कार्डसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह