लाइव न्यूज़ :

सुहैल खान की पत्नी के बाद बेटा भी कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 15, 2021 22:09 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेता -निर्माता सुहैल खान की पत्नी सीमा खान के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के एक दिन बाद बुधवार को उनका 10 साल का बेटा भी संक्रमित पाया गया जिसके बाद बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एहतियात के तौर पर उनके पाली हिल बिल्डिंग में उनके फ्लोर को सील कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रारंभ में बीएमसी ने पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया जहां सीमा खान एवं उनका बेटा रहते हैं। लेकिन उसके इस कदम पर प्रश्न उठाया गया और बताया गया कि ऊंची बिल्डिंग में पांच से अधिक मरीज पाये जाने के बाद ही उसे सील किया जा सकता है।

नियमानुसार यदि किसी फ्लैट में दो या दो से अधिक कोविड-19 से संक्रमित पाये जाते हैं तो उस खास आवास को सील किया जाता है। किसी तल को तब सील किया जाता है जब वहां पांच व्यक्ति संक्रमित पाये जाते हैं तथा किसी बिल्डिंग को तब सील किया जाता है तब वहां पांच से अधिक संक्रमित पाये जाते हैं।

जब इस संबंध में संपर्क किया गया तब बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकनी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जब इन हस्ती के आवास में पहला मामला सामने आया तब हमने अस्थायी रूप से बिल्डिंग सील कर दी ताकि वहां रहने वालों का आरटीपीसीआर जांच हो। हमारे सामने बड़ा काम 100से अधिक बाशिंदों की जांच करना था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन सभी के नमूने ले लिये गये और जब जांच में कोई भी संक्रमित नहीं निकला तो हमने पूरी बिल्डिंग को सीलबंद नहीं रखा। यह महज कुछ घंटे की बात थी जब एहतियात के तौर पर बिल्डिंग सील की गयी। ’’

इस सप्ताह के प्रारंभ में करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा खान निर्माता-निर्देशक करण जोहर के निवास पर एक पार्टी में शामिल होने के बाद संक्रमित पाये गये। मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने हस्तियों द्वारा नियमों के कथित उल्लंघन पर नाखुशी प्रकट की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?