लाइव न्यूज़ :

नसबंदी के बाद भी प्रेगनेंट हुई महिला, पति ने की बच्चे के लालन पालन में होने वाले खर्च की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2019 05:53 IST

इस पूरे मामले में स्त्री रोग विशेषज्ञ का कहना है कि ऑपरेशन के बाद चिकित्सक द्वारा महिला और उसके पति को कुछ टिप्स दिया जाता है जो नहीं किया गया जिस वजह से गर्भवती होने का एक कारण बनता है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला जिला चिकित्सालय में जांच करवाने पर पता चला की वह पांच माह की गर्भवती है।महिला के पति का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते पहले से ही दो बच्चों का पालन पोषण भारी पड़ रहा है।

बिहार में जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने के उद्देश्य से किये जानेवाले नसबंदी ऑपरेशन फेल हो रहे हैं। सूबे के किशनगंज के रुइधासा मुहल्ले के रहने वाले एक शख्स ने सदर अस्पताल में परिवार नियोजन के तहत अपनी पत्नी का नसबंदी ऑपरेशन करवाया था। लेकिन महिला गर्भवती हो गई और उसी अस्पताल में एक अगस्त को बच्चे को जन्म दिया जिस अस्पताल में उसने नसबंदी करवाई थी।

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही की वजह से इस गरीब दंपति को बड़ा झटका लगा है। अब पति की मांग है कि वह आर्थिक रुप से कमजोर है इसलिए सरकार उसे बच्चे की पढ़ाई और पालन पोषण के लिे मुआवजा दे।

बताया जाता है कि महिला पहले से ही दो बच्चे होने के कारण 6 दिसंबर 2018 को किशनगंज सदर अस्पताल में नसबंदी करवाई थी। जिसके कुछ ही महीनों के बाद जैसे ही गर्भवती होने की बात की जानकारी उनको हुई तो परिवार के होश उड़ गए।

महिला जिला चिकित्सालय में जांच करवाने पर पता चला की वह पांच माह की गर्भवती है। महिला के पति का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते पहले से ही दो बच्चों का पालन पोषण भारी पड़ रहा है अब तीसरे की देख भाल करना और मुश्किल होगा। इसी बात को लेकर उसने नवजात की पढ़ाई लिखाई के खर्च के साथ मुआवजे की मांग जिला प्रशासन से किया है।

वहीं इस पूरे मामले में स्त्री रोग विशेषज्ञ का कहना है कि ऑपरेशन के बाद चिकित्सक द्वारा महिला और उसके पति को कुछ टिप्स दिया जाता है जो नहीं किया गया जिस वजह से गर्भवती होने का एक कारण बनता है।

दूसरा कारण चिकित्सक की लापरवाही से भी महिला नसबंदी के बाद भी गर्भवती हो गई। नसबंदी के बाद महिला का गर्भवती होना लोगों का विश्वास स्वास्थ्य विभाग और नसबंदी से उठना लाजमी है।

जब मामले को लेकर किशनगंज सिविल सर्जन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऑपरेशन फेल होने की स्थिति में सरकार की ओर से अनुदान दिया जाता है। जांच के बाद महिला को अनुदान की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं