जम्मू-कश्मीरः शोपियां के बाद अनंतनाग में दो बाहरी मजदूरों को आतंकवादियों ने मारी गोली
By अनिल शर्मा | Updated: July 19, 2023 08:47 IST2023-07-19T08:44:40+5:302023-07-19T08:47:55+5:30
बीते गुरुवार जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बिहार के रहने वाले तीन मजदूरों को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। तीन प्रवासी श्रमिकों पर हमले में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों का हाथ माना जा रहा है।

तस्वीरः ANI
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा एक बार फिर लक्षित हमले की खबर सामने आई है। यहां अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग कर दी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है। निम्नानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि बीते गुरुवार जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बिहार के रहने वाले तीन मजदूरों को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। तीन प्रवासी श्रमिकों पर हमले में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों का हाथ माना जा रहा है। कश्मीर पुलिस के अवर पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
#WATCH अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग कर दी। दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है। निम्नानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी: जम्मू-कश्मीर पुलिस pic.twitter.com/uYZWs63rTk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2023
आतंकवादियों ने गुरुवार को दक्षिण कश्मीर जिले के गगरान गांव में तीन प्रवासी श्रमिकों को गोली मार दी थी, जिसमें वे घायल हो गे। घायल मजदूरों की पहचान अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव के रूप में की गयी और तीनों बिहार के सुपौल जिले के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, दो नकाबपोश लोगों ने गगरान में एक इमारत की पहली मंजिल पर पहुंच कर तीनों श्रमिकों पर गोली चला दी। पुलिस को मानवीय और तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर लगता है कि लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया।