लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद प्रतिबंधों में छूट बढाई गयी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 14:59 IST

Open in App

पटना, पांच जुलाई बिहार में कोविड-19 हालात की समीक्षा के बाद सरकार ने सात जुलाई से प्रतिबंधों में ढील देने और लॉकडाउन में नरमी लाने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छह जुलाई के बाद अनलॉक को लेकर सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों को सामान्य रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है। टीका लगवा चुके आगंतुक कार्यालय में प्रवेश पा सकेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय, सभी कॉलेज, तकनीकि शिक्षण संस्थान, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, ग्यारहवीं एवं बारहवीं तक के विद्यालय 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे। शैक्षणिक संस्थानों के व्यस्क छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मियों के लिए टीकाकरण की विशेष व्यवस्था होगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘रेस्तरां एवं खाने की दुकान का संचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ हो सकेगा। अभी भी सावधानी बरतने की जरुरत है।’’

बिहार सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर पांच मई से जारी लॉकडाउन को आठ जून को समाप्त दिया था और उसके बाद प्रत्येक सप्ताह कोविड-19 हालात की समीक्षा कर प्रतिबंधों में ढील दी जाती रही है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में बढते संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चार मई को हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में प्रदेश में 05 से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया था, जिसे बाद में 25 मई, 31 मई और फिर 8 जून तक किया गया।

राज्य में संक्रमण के कारण रविवार को और दो लोगों की मौत होने के साथ ही कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 9,601 पहुंच चुकी है।

बिहार में रविवार को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1435 थी। राज्य में अभी तक कुल 7,22,527 लोगो के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल