लाइव न्यूज़ :

परिवार की ओर से अलग किए गए नविवाहित जोड़े को मिलाने के बाद अदालत ने कहा, ‘अंत भला तो सब भला’

By भाषा | Updated: August 4, 2021 15:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने महिला के परिवार द्वारा अलग किए गए नवविवाहित जोड़े को उसके आदेश पर मिलाने और दोनों के राष्ट्रीय राजधानी में खुशी-खुशी रहने पर टिप्पणी की कि ‘‘ अंत भला तो सब भला।’’

अदालत ने इस मामले में पुलिस की ‘प्रभावी और तत्काल’’ कार्रवाई की भी प्रशंसा की। जानकारी के मुताबिक महिला को उसकी इच्छा के विपरीत उत्तर प्रदेश के पैतृक निवास में रखा गया था और उच्च न्यायालय के निर्देश पर उसे दिल्ली स्थित ससुराल लाया गया।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति अनुप जयराम भामभानी की पीठ को सूचित किया गया कि जब महिला उत्तर प्रदेश स्थित एटा जिले के मिरहेची स्थित अपने पैतृक घर से दिल्ली आ रही थी तब करीबी परिजनों ने उसे जाने से रोका और नतीजा भुगतने की धमकी दी। इस पर पीठ ने दिल्ली स्थित आनंद पर्वत पुलिस थाने के प्रभारी को दंपति की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अदालत को पति के वकील ने बताया कि अब जोड़ा मिल गया है। इस पर अदालत ने कहा,‘‘अंत भला तो सब भला, पहले के हालात को देखते हुए, मौजूदा बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में राहत संतुष्ट करने योग्य है।’’

अदालत पति द्वारा दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकण याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें अनुरोध किया गया था कि उसकी पत्नी को उसके परिवार वाले दिल्ली नहीं आने दे रहे हैं, अंत उसे अदालत के समक्ष पेश करने का आदेश दिया जाए।

उच्च न्यायालय ने दो अगस्त को निर्देश दिया था कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस अपनी सुरक्षा में महिला को उसके पैतृक घर से ससुराल पहुंचाए। इससे पहले वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सुनवाई में शामिल हुई महिला ने ससुराल जाने की इच्छा जताई थी।

गौरतलब है कि जोड़े ने इस साल जून में दिल्ली के रोहिणी स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी की थी और आरोप लगाया था कि लड़की के परिवार ने उन्हें अलग कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे