लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोविड-19 की सभी पाबंदियां हटने के बाद विद्यालय चलाने के नये दिशा-निर्देश जारी होंगे

By भाषा | Updated: November 19, 2021 14:57 IST

Open in App

इंदौर, 19 नवंबर मध्य प्रदेश में कोविड- 19 से जुड़े सभी प्रतिबंध हटाए जाने के बाद राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में विद्यालयों के संचालन को लेकर नये दिशा-निर्देश दो दिन के भीतर जारी कर दिए जाएंगे।

परमार ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "कोविड-19 के प्रतिबंधों के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई लम्बे समय से प्रभावित हो रही थी। अब ये सभी प्रतिबंध हटा लिए गए हैं,इसलिए हम राज्य में विद्यालयों के संचालन को लेकर नये दिशा-निर्देश दो दिन के भीतर जारी कर देंगे।"

उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) विधेयक 2017’’ पहले से लागू है और इसके प्रावधानों के मुताबिक निजी स्कूलों को अगर अपनी फीस में एक निश्चित प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि करनी है, तो उन्हें राज्य सरकार से इसकी अनुमति लेनी जरूरी है।

परमार ने कहा कि निजी विद्यालयों की फीस नियंत्रित करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर इस विधेयक में सुधार किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में अध्यापकों की कमी दूर करने के लिए हर साल शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

परमार, शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय के 60 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने यहां आए थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कोविड- 19 की स्थिति को "पूरी तरह नियंत्रण में" बताते हुए बुधवार को घोषणा की थी कि महामारी से संबंधित सभी प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटाए जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो