लाइव न्यूज़ :

जुलाई में रिकॉर्ड बारिश के बाद दिल्ली में अगस्त में सामान्य बारिश होगी : आईएमडी

By भाषा | Updated: August 2, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त दिल्ली में जुलाई में भारी बारिश और अनियमित मौसम के रुझान के बाद अगस्त में यहां सामान्य बारिश होने का अनुमान है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को दी।

दिल्ली में जुलाई और अगस्त में सबसे अधिक बारिश होती है। सामान्य तौर पर महानगर में जुलाई और अगस्त में क्रमश: 210.6 मिमी और 247.7 मिमी बारिश होती है।

आईएमडी क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दिल्ली में अगस्त में सामान्य बारिश होने का अनुमान है। यह दीर्घकालीन औसत के 95 से 106 फीसद तक हो सकती है।’’

आईएमडी ने बयान जारी कर कहा, ‘‘देश में मासिक वर्षा सामान्य (दीर्घकालीन औसत के 94 से 106 फीसद) तक रहने की संभावना है।’’

इसने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से नीचे से लेकर सामान्य बारिश हो सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी में इस साल जुलाई में असामान्य रूप से 507.1 मिमी वर्षा हुई जो सामान्य से 141 फीसदी अधिक है। यहां जुलाई 2003 के बाद यह सर्वाधिक वर्षा है।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में 2013 में 340.5 मिमी वर्षा हुई थी, वहीं जुलाई 2003 में सर्वाधिक 632.2 मिमी वर्षा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह