लाइव न्यूज़ :

राणा के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक और कद्दावर नेता ने छोड़ी पार्टी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 16:25 IST

Open in App

जम्मू, 19 अक्टूबर जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) से अलग हो गए और उन्होंने पार्टी के पूर्व सदस्य देवेंद्र सिंह राणा को समर्थन दिया है जो हाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। अजीज, नेकां के बानी निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी थे।

उन्होंने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। अजीज ने एक बयान में कहा, “मैं 45 साल तक कांग्रेस में था और राणा की वजह से नेकां में शामिल हुआ था। मुझे पता है कि वह जम्मू के लिए काम कर रहे हैं इसलिए मैं उनका समर्थन करता हूं।”

उन्होंने कहा, “अब चूंकि जम्मू की खातिर राणा नेकां से अलग हो गए हैं इसलिए मैं भी पार्टी में नहीं रह सकता और मैं राणा का समर्थन करता हूं।” राणा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के छोटे भाई हैं और उन्होंने पूर्व मंत्री एस एस सलाथिया के साथ 10 अक्टूबर को नेकां की सदस्यता छोड़ दी थी।

इन दोनों नेताओं ने अगले दिन दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। राणा नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष थे।

अजीज ने कहा कि वह “राणा के पीछे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे” क्योंकि जम्मू के लिए उनका योगदान लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू