लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के बाद डिटेंशन सेंटर पर असम के मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने दिया बयान, कहा-"हाई कोर्ट के आदेश पर हो रहा है निर्माण"

By भाषा | Updated: December 24, 2019 15:30 IST

असम सरकार ने इससे पहले शीर्ष न्यायालय में एक हलफनामा दाखिल कर सीमावर्ती जिलों में मसौदा एनआरसी में 20 प्रतिशत नामों का पुनर्सत्यापन करने का अनुरोध किया था लेकिन याचिका स्वीकार नहीं की गई।

Open in App
ठळक मुद्देसरमा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कल कहा था कि राष्ट्रव्यापी एनआरसी की कोई योजना नहीं है। इसलिए हमें सिर्फ उच्चतम न्यायालय में इस विषय को ले जाना होगा।उन्होंने कहा कि यदि यह हमारी सुनवाई नहीं करता है तो हम भारत सरकार का रुख करेंगे।

असम सरकार ने सोमवार को कहा कि असम में डिटेंशन सेंटर का निर्माण गुवाहाटी उच्च न्यायालय के आदेश पर किया जा रहा है और केंद्र सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है। इसके अलावा, एनआरसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यदि उच्चतम न्यायालय एनआरसी में सीमावर्ती जिलों से 20 प्रतिशत नामों के पुनर्सत्यापन की इजाजत दे देता है तो राज्य को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। असम के मंत्री हेमंत बिश्व सरमा ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को स्वीकार नहीं किया है। 

इसका अंतिम प्रारूप 31 अगस्त को प्रकाशित हुआ था जिसमें 19 लाख लोगों के नाम बाहर कर दिए गए हैं। असम सरकार ने इससे पहले शीर्ष न्यायालय में एक हलफनामा दाखिल कर सीमावर्ती जिलों में मसौदा एनआरसी में 20 प्रतिशत नामों का पुनर्सत्यापन करने का अनुरोध किया था लेकिन याचिका स्वीकार नहीं की गई।

सरमा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कल कहा था कि राष्ट्रव्यापी एनआरसी की कोई योजना नहीं है। इसलिए हमें सिर्फ उच्चतम न्यायालय में इस विषय को ले जाना होगा। यदि यह हमारी सुनवाई नहीं करता है तो हम भारत सरकार का रुख करेंगे। ’’ असम में एनआरसी शीर्ष न्यायालय की निगरानी में प्रकाशित की गई थी।  

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)असमकैब प्रोटेस्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं