लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ऑक्सीजन आपूर्ति सामान्य होने के बाद अदालत ने अस्पतालों को अर्जी वापस लेने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की आपूर्ति सामान्य होने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड-19 से गंभीर रूप से बीमारी मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में तत्काल राहत देने का अनुरोध करने वाली निजी अस्पतालों की याचिकाओं को वापस लेने की सोमवार को अनुमति दे दी।

अस्पतालों ने अदालत को बताया कि अब उन्हें चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है और अगर कोई दिक्कत होती है, वे दिल्ली सरकार के समक्ष अपनी बात रखेंगे।

अदालत ने कहा कि भी अस्पताल द्वारा समस्या उठाए जाने पर, अधिकारी उसपर तत्काल विचार करें और कार्रवाई करें तथा एक सप्ताह के भीतर जवाब दें।

अस्पतालों की विभिन्न याचिकाओं पर समान आदेश जारी करते हुए न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा, ‘‘यह देखते हुए कि दिल्ली में चिकित्सकीय ऑक्सीजन की आपूर्ति सामान्य हो गयी है, याचिका का निपटारा किया जाता है।’’

जिन अस्पतालों ने अपनी याचिकाएं वापस ली हैं, उनमें... महाराज अग्रसेन अस्पताल ट्रस्ट, भगत चन्द्र अस्पताल, जयपुर गोल्डन अस्पताल, शांति मुकुंद अस्पताल, वेंकटेश्वर अस्पताल, बत्रा अस्पताल और मेडिकल रिसर्च सेंटर, गणेश दास चावला चैरिटेबल ट्रस्ट और बरम हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

ऑक्सीजन आपूर्ति का मुद्दा फिलहाल उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित