लाइव न्यूज़ :

पूरी क्षमता के साथ संचालन के बाद डीटीसी बसों में सवारियों की संख्या दो लाख बढ़ी

By भाषा | Updated: July 28, 2021 01:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली में कोविड महामारी के हालात में सुधार के बाद पूरी क्षमता के साथ संचालन की अनुमति के बाद दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में सवारियों की संख्या दो लाख से अधिक बढ़ गई। डीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोविड की दूसरी लहर के मद्देनजर अप्रैल मध्य से डीटीसी बसों को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालन की अनुमति थी। हालात में सुधार के बाद सोमवार से पूरी क्षमता के साथ संचालन की अनुमति दी गई है।

डीटीसी के उप मुख्य महाप्रबंधक (जनसंपर्क) आर एस मिन्हास ने कहा, '' 26 जुलाई को डीटीसी बसों को पूर्ण क्षमता के साथ चलाने की इजाजत मिल गई। बस में यात्रियों की संख्या 15,22,444 रही। ''

उन्होंने कहा कि सुबह और शाम की पारियों में 3442 और 3384 बसों का संचालन किया गया और कुल 1.58 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह