लाइव न्यूज़ :

मुख्तार के बाद अब अतीक की बारी : राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: April 8, 2021 10:38 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), आठ अप्रैल उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने दावा किया है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाने के बाद योगी सरकार अब माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद को गुजरात से उत्तर प्रदेश लायेगी।

शुक्ल ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब सरकार के तमाम तिकड़म के बावजूद योगी सरकार उत्तर प्रदेश लाने में सफल हो गई है। अंसारी के बाद अब माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद के लिए प्रयास तेज होगा।

उन्होंने कहा ''अतीक अहमद अभी गुजरात की जेल में है। उसका समय भी अब निश्चित रूप से आयेगा। उसने उत्तर प्रदेश के लोगों को परेशान किया है। लोग ऐसे अपराधियों को सजा दिलाना चाहते हैं।''

शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसे अपराधियों को प्रदेश में लाकर अदालत के माध्यम से सजा दिलाई जाये।

गौरतलब है कि रंगदारी मांगने के एक मामले में पंजाब की रोपड़ जेल में करीब दो साल से बंद रहे मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को बुधवार तड़के उत्तर प्रदेश की बांदा जेल लाया गया। पूर्व सांसद अतीक अहमद भी मुख्तार की ही तरह आपराधिक छवि वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos