लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में एक साल से अधिक समय बाद एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए

By भाषा | Updated: July 12, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई दिल्ली में सोमवार को एक साल से अधिक समय बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे कम 45 नए मामले सामने आए। तीन रोगियों की मौत हुई और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

भारत में कोविड-19 और टीकाकरण संबंधी आंकड़े जुटाने वाली पहल कोविड19इंडिया.ओआरजी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले साल 15 अप्रैल को संक्रमण के 17 मामले सामने आए थे।

दिल्ली में पिछले साल महामारी फैलने के बाद से संक्रमण के 14,35,128 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 14.09 लाख लोग अब तक संक्रमण के उबर चुके हैं। 25,018 रोगियों की मौत हो चुकी है।

रविवार को दिल्ली में संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए थे। तीन रोगियों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत रही थी।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 693 है। बीते दिन 43,661 आरटी-पीसीआर समेत कुल 55,019 जांचे की गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब