लाइव न्यूज़ :

एक साल से अधिक समय बाद त्योहारी मौसम में बंगाली फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़े दर्शक

By भाषा | Updated: October 23, 2021 13:18 IST

Open in App

कोलकाता, 23 अक्टूबर पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान रिलीज हुई कई बंगाली फिल्मों ने अच्छा कारोबार किया। उद्योग से जुड़े के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि देव अभिनीत ‘गोलोंदाज’ अब तक हाउसफुल चल रही थी, जीत अभिनीत ‘बाजी’, कोयल मलिक और परमब्रत चटर्जी की मुख्य भूमिका वाली ‘बोनी’, अंकुश की ‘एफआईआर’ और शाश्वत चटर्जी की ‘शोरोरिपु टू जोतुगृहो’ ने भी 10 से 20 अक्टूबर की अवधि के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया।

‘गोलोंदाज’ के निर्माताओं की एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘... सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ ‘गोलोंदाज’ बृहस्पतिवार लक्ष्मी पूजा और उसके अगले दिन तक बॉक्स ऑफिस पर लगभग तीन करोड़ रुपये की कमाई करने वाली पूर्वी भारत की पहली फिल्म बन गई।’’

उन्होंने दावा किया कि कोलकाता के अधिकांश सिनेमाघरों में पहले 4-5 दिनों तक लगातार एक के बाद एक हाउसफुल शो दिखे।

वितरक एसएसआर सिनेमाज के सतदीप साहा और शहर में स्थानीय अजंता मल्टीप्लेक्स के मालिक ने कहा, ‘‘गोलोंदाज, बाजी, बोनी, सभी ने सिनेमाघरों में बहुत अच्छा कारोबार किया। एक के बाद एक हाउसफुल शो के कारण बाजी सिनेप्रेमियों के बीच भी हिट रही।’’

अभिनेता देव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि लोग सिनेमा देखने के लिए सिनेमाघरों में वापस आए। पिछले दो वर्षों से इस महामारी की स्थिति में लोगों को सिनेमा हॉल में वापस लाना बहुत मुश्किल था और हम एक टीम के रूप में दर्शकों को एक के बाद एक हाउसफुल शो, तालियों की गड़गड़ाहट और सीटी के साथ सिनेमाघरों में वापस लाने के लिए बहुत खुश हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल