लाइव न्यूज़ :

मोदी, शाह और सोनिया के बाद अब योगी और हेमंत सोरेन का बिहार में टीकाकरण हुआ

By भाषा | Updated: December 8, 2021 15:40 IST

Open in App

गया, आठ दिसंबर बिहार के और अन्य नेताओं के राज्य के दूरस्थ गांवों में कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीकाकरण कराए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

बिहार के गया जिले के टेकारी प्रखंड के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के उनके समकक्ष हेमंत सोरेन, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम वहां टीकाकरण कराने वालों में शामिल हैं।

इससे पूर्व गया के पड़ोसी जिले अरवल से इसी तरह की गड़बड़ी सामने आयी थी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बॉलीवुड हस्ती प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल थे ।

अरवल में जिला प्रशासन ने संबंधित दो डेटा ऑपरेटर को बर्खास्त करने के साथ उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और यह पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया है कि क्या ऐसी और भी विसंगतियां हैं।

गया के सिविल सर्जन कमल किशोर राय ने बताया, ‘‘हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह साइबर अपराध का मामला प्रतीत होता है।’’

गया जिला प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है इसके लिए कौन जिम्मेवार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह