लाइव न्यूज़ :

खुफिया विभाग ने आधा दर्जन चैरिटी संस्थाओं की रिपोर्ट सरकार को सौंपी, मिशनरीज ऑफ चैरिटीज पर है बच्चे बेचने का आरोप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 16, 2018 19:27 IST

रिपोर्ट में जिक्र है कि सभी एनजीओ की जांच में यह बात सामने आई है कि इन मिशनरी संस्थाओं को एफसीआरए में भारी भरकम राशि मिली है.

Open in App

रांची,16 जुलाई। झारखंड की राजधानी रांची में स्थित मदर टेरेसा मिशनरीज ऑफ चैरिटी के विवाद में आने के बाद राज्य पुलिस की खुफिया शाखा ने तकरीबन आधा दर्जन मिशनरी संस्थाओं की गतिविधि को लेकर सरकार को रिपोर्ट सौंपी है. रिपोर्ट के अनुसार मिशनरीज ऑफ चैरिटी में 74 मानसिक रोगी महिलाएं, 15 अविवाहित गर्भवती महिलाओं को रखा गया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के क्रम में संस्था के सदस्यों ने बताया कि संस्था के संचालन के लिए सरकार से किसी तरह का फंड नहीं लिया जाता. ऐसे में संस्था में रहने वाले लोगों की रिपोर्टिंग सरकार को नहीं दी जाती. रिपोर्ट में जिक्र है कि जांच में यह पाया गया कि संस्था में मानसिक रोगी के नाम पर कम उम्र की युवतियों-महिलाओं को संस्था में रखा जाता था. संस्थान में रहने वाली युवतियों-महिलाओं के बारे में रजिस्टर में इंट्री नहीं की जाती थी.

रिपोर्ट में जिक्र है कि संस्थान में रखने वाली 18 वर्ष से कम उम्र की युवतियों की सूचना संस्थान के द्वारा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को नहीं दी जाती थी जबकि यह अनिवार्य है. रिपोर्ट में जिक्र है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी में रहने वाली महिलाओं-युवतियों के बारे में संस्था के रजिस्टर में अंकित नहीं किया जाता था और न ही संस्था के बाहर जाने और जन्म लेने वाले बच्चों के बारे में भी उल्लेख किया जाता था.

रांची में काम कर रही मिशनरी संस्थाओं की जांच के बाद सौंपे गए रिपोर्ट में कहा गया है कि ये संस्थाएं विदेशों से मिले फंड का दुरुपयोग कर रही हैं. खुफिया शाखा ने वेथल मिशन आश्रम अरसंडे, रांची कार्मेलाइट सोसाइटी, इंस्टीच्यूट ऑफ ऑवलेट सिस्टर्स ऑफ नजारेथ सोसायटी, सेंट विंसेट डे पॉल रांची, साउथ बिहार वेलफेयर फॉर ट्राइबल और सोसायटी ऑफ पीलर बिहार के संबंध में रिपोर्ट दी है.

रिपोर्ट में जिक्र है कि सभी एनजीओ की जांच में यह बात सामने आई है कि इन मिशनरी संस्थाओं को एफसीआरए में भारी भरकम राशि मिली है. इन्हें खर्च करने में एनजीओ के द्वारा अनियमितता बरती गई है. रिपोर्ट में जिक्र है कि प्रथम दृष्टया वित्तिय अनियमितता और कल्याण मद से मिली राशि के दुरूपयोग की भी संभावना जताई गई है.

रजिस्ट्रेशन नंबर 923 में जिस महिला का जिक्र है उसके बारे में संस्था के लोगों ने बताया कि वह अपने भाई के साथ चली गई है, वह अपना बच्चा भी साथ ले गई. महिला के नाम के सामने उसके भाई का मोबाइल नंबर अंकित था. संस्था ने पूर्व में युवती के अपने यहां होने की बात भी छिपाई रिपोर्ट में जिक्र है कि एक जनवरी 2017 के बाद जन्मे 25 बच्चों का कोई अता पता नहीं है.

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :झारखंडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा