लाइव न्यूज़ :

प्रतिबंध हटाने के बाद, कोविड रोधी टीका लगवा चुके भारतीय यात्री अमेरिका रवाना

By भाषा | Updated: November 8, 2021 16:14 IST

Open in App

(कुणाल दत्त)

नयी दिल्ली, आठ नवंबर अमेरिकी सरकार द्वारा कोविड रोधी पूर्ण टीकाकरण कराने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर से प्रतिबंधों को हटाए जाने के बाद आदित्य गर्ग सोमवार तड़के सैन फ्रांसिस्को रवाना हो गए, जहां वह काम करते हैं।

जयपुर के रहने वाले गर्ग कैलिफोर्निया स्थित इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी में काम करते हैं। वह उन कई लोगों में शामिल थे जो सोमवार तड़के अमेरिका जाने के लिए उड़ान में सवार होने के वास्ते दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे थे।

कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिकी सरकार ने पिछले साल भारत सहित दुनिया के कई देशों के यात्रियों के लिए अपनी सरहदें बंद कर दी थीं। हालांकि बाद में कुछ श्रेणी के तहत वीज़ा हासिल करने वाले यात्रियों को ही अमेरिका जाने की इजाजत दी गई थी।

अमेरिका ने आठ नवंबर से पूर्ण टीकाकरण कराने वाले भारत समेत अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा लिया है लेकिन उन्हें अमेरिका जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले कोरोना वायरस की जांच की ‘निगेटिव’ रिपोर्ट दिखाना जरूरी है

गर्ग ने कहा कि वह पिछली बार गत वर्ष मार्च में लॉकडाउन लगने से पहले अमेरिका गए थे। वह यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान से सुबह साढ़े चार बजे रवाना हुए।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान लाउंज में प्रवेश करने से पहले पीटीआई-भाषा से कहा, “ मैं ‘बे एरिया’ में काम करता हूं और रहता हूं। राहत की बात है कि इतने लंबे समय बाद मैं अमेरिका जा पा रहा हूं, क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों ने पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोगों के लिए प्रतिबंधों में ढील दी है। हमें फिर भी सभी एहतियात बरतनी चाहिए।”

अमेरिका में रहने वाले पेशेवर प्रीतम देशवाल भी प्रतिबंधों की वजह से भारत से अमेरिका नहीं जा पा रहे थे। देशवाल हवाई अड्डा डिजाइनर हैं। वह एयर इंडिया की उड़ान से अमेरिका रवाना हुए। उन्होंने कहा,“ मैं न्यूयॉर्क में रहता हूं तथा प्रतिबंधों के हटने से हमें दफ्तरों और स्थानों से फिर से जुड़ने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी।”

पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से अधिकतर कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दी हुई है। इसमें डिजिटल प्रौद्योगिकी ने अहम भूमिका अदा की है।

महिलाओं समेत अमेरिका जाने वाले अधिकतर यात्रियों ने कहा कि टीकाकरण के बाद से उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है।

एक महिला ने नाम न जाहिर करने के आग्रह पर कहा, “ महामारी के प्रकोप के बाद से मैं पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार हो रही हूं। मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।”

अमेरिकी कार्यकारी ब्रैड नुस सोमवार को अपने देश रवाना हो गए। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा जल्द ही सामान्य होगी।

नुस ने पीटीआई-भाषा से कहा, “महामारी ने दुनिया को बदल दिया है... भारत और अन्य जगहों पर टीकाकरण तेज होने और अमेरिका द्वारा यात्रा प्रतिबंधों को हटाने से मुझे लगता है कि यह चीजों के धीरे-धीरे सामान्य होने का संकेत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?