लाइव न्यूज़ :

काम छूटने के बाद दंपति पैदल ही घर से निकला, आठ दिन चलने के बाद महिला की तबीयत खराब

By भाषा | Updated: July 28, 2021 00:51 IST

Open in App

आगरा, 27 जुलाई दिल्ली में काम छूटने के बाद पैसों की तंगी और भुखमरी के शिकार दंपति पैदल ही भोपाल स्थित घर के लिए रवाना हो गए, लेकिन आठ दिन लगातार पैदल चलने से महिला की हालत खराब हो गई और मंगलवार को आगरा की सड़क पर उसके साथ चल रहे पति को रोते देखे गया।

अपनी परेशानी को बयां करते हुए 40 वर्षीय रमेश ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों की सलाह पर वह अपनी पत्नी किरण (38) को एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन वहां पैसे की मांग की गई जिसकी वजह से वह उसे भर्ती नहीं करा पाए।

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय मीडियाकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद अंतत: पत्नी को भर्ती किया गया। हालांकि, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ.मृदुल चतुर्वेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं पता करूंगा कि किसने उनकी पत्नी को भर्ती करने से मना किया।’’

रमेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वह पिछले एक साल से दिल्ली में निर्माण स्थल पर मजदूरी करता थे। उन्होंने बताया, ‘‘निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर ने काम दिलाने में मदद की। पहले लॉकडाउन में मैं जिंदा रहा क्योंकि उन्होंने वित्तीय मदद भी की लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण से उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत के बाद मालिक ने न तो हमें काम दिया और न ही बकाया रुपये। जो थोड़ी बहुत बचत थी वह भी खत्म हो गई।’’

रमेश ने कहा कि इसके बाद हमने भोपाल वापस जाने का फैसला किया, मथुरा पहुंचने पर किरण की तबीयत खराब होनी शुरू हुई, क्योंकि दोनों ने ठीक से खाना नहीं खाया था और स्थानीय लोगों की दया पर जिंदा थे। मंगलवार को वे जब आगरा पहुंचे तक किरण की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।

उन्होंने कहा कि किरण की तबीयत ठीक होने पर वह आगे का सफर करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल