लाइव न्यूज़ :

जबलपुर में एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: March 11, 2021 19:57 IST

Open in App

जबलपुर, 11 मार्च मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में बृहस्पतिवार को एक युवक ने एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय एक युवक ने उसकी बहन से भाग कर शादी करने वाले एक व्यक्ति के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी की 19 वर्षीय बहन ने भी घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

तिलवारा पुलिस थाने के निरीक्षक सतीश पटेल ने बताया कि मिंटू शिवराम शुक्ला उर्फ धीरज तिलवारा थाने में एक बोरी लेकर आया। उन्होंने बताया कि बोरी में विजेत कश्यप का कटा हुआ सिर था।

पटेल ने आरोपी के हवाले से बताया कि तीन माह पहले कश्यप उसकी बहन के साथ भाग गया था और दोनों ने शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की सूचना पर मृतक का बिना सिर का शव रामनगर इलाके के एक खेत से बरामद किया है।

पटेल ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी की बहन ने भी घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने अपनी बहन की भी हत्या की या उसे आत्महत्या के लिये उकसाया था। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग