कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाद मस्जिदों में लाउडस्पीकर के विवाद ने ली बिहार में एंट्री, भाजपा नेता ने जताई आपत्ति, कहा तेज आवाज में अजान से होती है परेशानी

By आजाद खान | Updated: April 8, 2022 07:46 IST2022-04-08T07:38:56+5:302022-04-08T07:46:07+5:30

वरिष्ठ बीजेपी नेता जनक राम ने कहा कि जिस तरीके से हिंदुओं के पर्व त्योहार पर लाउडस्पीकर के बजाने पर रोक लगा है, उसी तरीके से इन मस्जिदों में भी लाउडस्पीकर के बजने पर रोक लगना चाहिए।

after karnataka maharashtra masjid loudspeaker controversy enter bihar bjp minister janak ram opposed says loud azan disturb people | कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाद मस्जिदों में लाउडस्पीकर के विवाद ने ली बिहार में एंट्री, भाजपा नेता ने जताई आपत्ति, कहा तेज आवाज में अजान से होती है परेशानी

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाद मस्जिदों में लाउडस्पीकर के विवाद ने ली बिहार में एंट्री, भाजपा नेता ने जताई आपत्ति, कहा तेज आवाज में अजान से होती है परेशानी

Highlightsमस्जिदों में लाउडस्पीकर वाले विवाद ने बिहार में भी एंट्री ले ली है।इसको लेकर कर्नाटक और महाराष्ट्र में पहले से ही विवाद चल रहे हैं। बिहार में भाजपा के मंत्री ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर रोक लगाने की बात कही है।

पटना: मस्जिदों में लाउडस्पीकर को बंद करने का मामला अब बिहार तक पहुंच गया है। बिहार सरकार में मंत्री एवं वरिष्ठ बीजेपी (BJP) नेता जनक राम (Janak Ram) ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने हिंदुओं के पर्व में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक को लेकर सख्त नाराजगी दिखाई और कहा कि मस्जिदों में भी लाउडस्पीकर पर रोक लगनी चाहिए। जनक राम के मुताबिक, जिस तरीके से हिंदुओं के होली, दीपावली, छठ और अन्य त्योहारों में तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर को बजाने पर रोक लगा दिया जाता है, उसी तरीके से रोजाना होने वाले अजान पर भी रोक होना चाहिए। आपको बता दें कि लाउडस्पीकर को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में जहां बवाल पहले ही शुरू है, अब इस लिस्ट में बिहार भी शामिल हो गया है। 

क्या कहा भाजपा मंत्री ने

मामले में बोलते हुए भाजपा के मंत्री जनक राम ने कहा, "मस्जिदों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने के कारण आम आदमी और पढ़ाई करने वाले छात्रों को दिक्कत होती है। चूंकि कानून सबके लिए एक बराबर है। ऐसे में मस्जिदों में रोजाना बजने वाले लाउडस्पीकर पर भी रोक लगनी चाहिए।" भाजपा नेता ने यह भी कहा कि वे विधायक के साथ-साथ मंत्री भी हैं, ऐसे में उन्हें इससे जुड़ी शिकायतें मिलती ही रहती है। उनके मुताबिक, मस्जिदों के आस-पास कई घर होते है जिन में मरीज और छात्र रहते हैं, ऐसे में इन लाउडस्पीकरों के बजने से इन लोगों को काफी दिक्कतें होती है। उन्होंने सरकार से इस पर विचार करने की भी बात कही है। 

क्या विधानसभा में वे उठाएंगे यह मुद्दा?

जब मंत्री जी से यह पूछा गया कि क्या वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे, तो उन्होंने कहा कि वे मंत्री है और उनका काम ही लोगों के सवालों का जवाब देना। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने उनसे इस पर सवाल किया तो वे इस पर जवाब जरूर देंगे। मंत्री ने यह बयान मुजफ्फरपुर में दिया है। आपको बता दें कि कर्नाटक और महाराष्ट्र में मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर पहले ही विवाद चल रहा है। अब इस विवाद ने बिहार में एंट्री ले ली है। 

Web Title: after karnataka maharashtra masjid loudspeaker controversy enter bihar bjp minister janak ram opposed says loud azan disturb people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे