लाइव न्यूज़ :

करीना के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दावत में शामिल हुए सभी मेहमानों की होगी जांच

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:30 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर मुंबई नगर निकाय ने एक पार्टी में शामिल हुए मेहमानों और उनके संपर्क में आए लोगों की मंगलवार को एक सूची तैयार की है, जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं अभिनेत्री करीना कपूर खान शरीक हुईं थीं। इन लोगों से संपर्क कर इनकी जांच की जाएगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बृह्नमुंबई नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) सुरेश काकानी ने कहा, “इन लोगों को घर पर पृथक रहने और आरटी-पीसीआर जांच के परिणाम आने तक अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचने के लिए कहा गया है। हमें करीना कपूर खान के भवन को सील करना होगा। यह नगर निकाय की मानक प्रक्रिया का हिस्सा है।''

करीना ने फिल्म निर्माता करण जौहर के घर पर हुई एक पार्टी में शिरकत की थी।

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार रात्रिभोज में शामिल हुए चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि नगर निकाय ने पिछले एक सप्ताह के दौरान डिनर पार्टी में मौजूद रहे मेहमानों और उनके तत्काल संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की है और उन सभी की जांच की जाएगी। उनमें से कुछ ने अपने नमूने दिए हैं।

काकानी ने कहा, ''हमने अब तक 15 लोगों की जांच की है। जांच करने के लिए उनके तत्काल संपर्कों और अन्य का विवरण एकत्र किया जा रहा है।"

नगर निकाय ने सोमवार को कहा कि खान और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं और जो लोग उनके संपर्क में आए थे, उनका पता लगाकर उनकी जांच की गई।

बाद में, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि जब महामारी समाप्त नहीं हुई है तो लापरवाह होना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर लोग कोविड-19 मानदंडों का उल्लंघन करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया