लाइव न्यूज़ :

कानपुर, कन्नौज के बाद लखनऊ में भी पाये गये जीका वायरस के मामले

By भाषा | Updated: November 12, 2021 12:59 IST

Open in App

लखनऊ, 12 नवंबर उत्तर प्रदेश के कानपुर और कन्नौज के बाद राजधानी लखनऊ में भी जीका वायरस के मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में जीका वायरस के दो मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही राज्य में जीका वायरस के कुल मामलों की संख्या 111 हो गई है, जिनमें से 108 मामले कानपुर से और एक मामला कन्नौज से सामने आया है। कानपुर में अब तक 17 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि लखनऊ के हुसैनगंज क्षेत्र में रहने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति और कृष्णानगर क्षेत्र की 24 वर्षीय महिला में बीमारी के लक्षण पाये गये हैं, उनकी हालत स्थिर है। मरीजों और उनके नजदीकी लोगों के नमूने जांच के लिये भेजे गये हैं। उनके घरों के आसपास कीटनाशक का छिड़काव भी किया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मच्छर जनित बीमारियों तथा जल जनित रोगों के उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सकीय प्रबन्ध किये हैं। सभी लोग मच्छर जनित एवं जलजनित रोगों से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बतायी जा रही सावधानियों को अपनाएं।

उन्होंने बताया कि जीका वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए 3500 से अधिक नमूनों के परीक्षण किये जा चुके हैं और लगातार परीक्षण किये जा रहे हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में ‘इण्टीग्रेटेड कण्ट्रोल एण्ड कमाण्ड सेण्टर’ (जीका वायरस) का निरीक्षण किया था । उन्होंने कहा था,‘‘ जीका वायरस की रोकथाम के लिए और तेजी से कार्य करना होगा। इस बीमारी से बचाव हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार कर जागरूकता लायी जाए, जिससे लोगों में भय न होने पाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos